विदेशों में बैठे भारत विरोधी तत्वों/संगठनों के इशारे पर
बड़ी साजिश बेनकाब
2 आरडीएक्स पहुंचाने के लिये दिये जाने थे ५० लाख रुपये
2 वैशाली के एक फ्लैट में संचालित होती थी आतंकी पाठशाला
2 भोवापुर व गाजीपुर में किया जाता जरूरतबंद व्यस्कों व नाबालिगों का ब्रेन वॉश
2 राष्टï्रविरोधी संगठन के लगभग दो दर्जन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
2 केंद्रीय व राज्यस्तरीय खुफिया एजेंसियां, एटीएस व एसआईटी कर रही है गहन पूछताछ
विपिन चौधरी
गाजियाबाद (युग करवट)। पाकिस्तान व दुबई में बैठे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए भारत विरोधी तत्वों के द्वारा भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के लिए बनाये गये नेटवर्क के सदस्यों से की जाने वाली पूछताछ में ऐसे चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जो केंद्रीय एवं कई राज्य स्तर की खुफिया एजेंसियों व सूबों की पुलिस की नींद उड़ा रही है।
इनपुट के आधार पर कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा की टीम द्वारा पकड़े गये राष्ट्रïविरोधी तत्वों के लीडऱ सुहेल व उसके अन्य गुर्गों से की गई पूछताछ के बाद जहां केंद्र व उत्तर प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई वहीं इन पुट के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ तरीके से छापेमारी करके ़इस नेटवर्क के आधा दर्जन से अधिक नाबालिगों समेत लगभग दो दर्जन सदस्यों को हिरासत में लेकर उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो इस अतिसंवेदनशील एवं भारत की रक्षा के लिये खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए जहां एसआईटी का गठन किया गया है व एनआईए, एनआईबी, आईबी, एलआईयू व स्पेशल सैल जैसी इंटेलीजेंस विंग्स दिन रात एक कर रही हैं।
सूत्रों की मानें तो अभी तक की पूछताछ के दौरान जहां भारत की रक्षा प्रणाली में सेंध लगाने और कई प्रदेशों में स्थित रक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण ठिकानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आरडीएक्स के विस्फोट से दहलाने की साजिश रचने की बात भी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगे कई देशों में बैठे इस राष्टï्रविरोधी संगठन के आकाओं के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व कई आतंकी संगठनों से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं।
सूत्रों का तो यह भी कहना है कि अगर कौशांबी पुलिस सुहेल मलिक उर्फ रोमियो निवासी नगढ़ी नवादा नहटौर बिजनौर हाल परतापुर मेरठ व उसके छह गुर्गो प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार व शाने इरम उर्फ महक पत्नी मौहम्मद फैजान को नहीं दबोचती तो आरडीएक्स की भारी खेप दिल्ली से मध्यप्रदेश समेत कई सूबों में पहुंचा देती।
सूत्रों की माने तो विदेश में बैठे आकाओं ने सुहेल मलिक उर्फ रोमियों के नेटवर्क को आरडीएक्स पहुंचाने की एवज में ५० लाख की धनराशि भी जारी कर दी थी। सूत्रों की मानें तो विदेशी आकाओं के कहने पर जहां आतंकी पाठशाला वैशाली में स्थित एक फ्लैट में चलाई जा रही थी वहीं कौशांबी व गाजीपुर आदि कई स्थानों पर जरूरतमंद व्यस्कों व नाबालिगों को अपने नेटवर्क में जोडऩे के लिये मोटी रकम देने का लालच देकर उनका ब्रेन वॉश सुहेल मलिक व उसकी टीम के द्वारा किया जाता था।
सूत्रों का तो यह भी कना है कि सुहेल मलिक के खिलाफ महाराष्टï्र में भी अभियोग पंजीकृत हुआ था। जांच एजेंसिया इस बात की भी जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार हाईस्केल पर हो रही पूछताछ के दौरान राष्टï्रविरोधी तत्वों ने यह भी बताया कि वो अभी तक जहां दिल्ली जैसी कई छावनियों में हाईटेक तकनीकि वाले कैमरे व अन्य उपकरण लगा चुके हैं वहीं अंबाला कैंट जैसे कई रक्षा संबंधी क्षेत्रों की वीडियों व लिंक्स पाकिस्तान व दुबई में बैठे जोरा सिंह जैसे आकाओं को भेज चुके हैं।
इसके अलावा सोनीपत जैसे कई रेलवे स्टेशनों पर भी उच्च तकनीकि वाले कैमरे लगा चुके हैं। सूत्रों की माने तो विदेशों में बैठे राष्टï विरोधी ताकतों व संगठनों के द्वारा भारत विशेषकर दिल्ली एनसीआर में चलाई जा रही भारत विरोधी गतिविधयों को संचालित करने वाले नेटवर्क के सदस्यों से की जाने वाली पूछताछ पूरी होने के बाद एक बड़ी एवं सनसनीखेज साजिश का भंडाफोड़ हो सकता हैं। साथ ही इस नेटवर्क को संचालित करने में मदïद करने वाले कई और राष्टï्रविरोधी तत्वों के चेहरे उजागर हो सकते हैं।