नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। हापुड़ चुंगी स्थित सीजीओ काम्प्लेक्स में आयक विभाग द्वारा अग्रिम कर विषय पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर अपर्णा करण ने करते हुए करदाताओं को सटीक अग्रिम कर जमा कराने को कहा ताकि वह ब्याज व अन्य दंडात्म्क कार्यवाई से बच सके। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित कुल कर संग्रह लक्ष्य की दिशा में प्रगति हुई है लेकिन टेक्सटाइल, रियल एस्टेट व अन्य क्षेत्रों में कर संग्रह में करीब 80 से 95 फीसदी तक की कमी देखी गई है।
सत्र का संचालन करते हुए प्रधान आयकर आयुक्त गाजियाबाद दीपिका मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधान आयकर आयुक्त कानपुर डॉ.श्योदान सिंह भदौरिया ने कर संग्रहण व करदाताओं से संबंधित कर समस्याओं व उनके निस्तारण पर विचार रखे। मुख्य आयकर आयुक्त गाजियाबाद डॉ.रेनुका जैन गुप्ता ने करदाताओं को ईमानदारी से अपने आय का सही आकलन कर 15 मार्च से पूर्व अपना अग्रिम कर जमा कराने की अपील की।
अतिरिक्त आयकर आयुक्त संजय चौरसिया ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कर संग्रह की स्थिति, वृद्घि व कमी का प्रजेंटेंशन दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयकर आयुक्त नवाब सिंह, सहायक आयकर आयुक्त आशीष शुक्ला के अलावा करदाता आरके गोविल, अशोक गांधी, सुमित बंसल, मधुसूदन कपूर, योगेश कंसल, जेआर जैन, अनिल गुप्ता, नितिन गर्ग आदि मौजूद रहे।