हथियारों सौदागरों के पास से १० पिस्टल व कारतूस भी हुए बरामद
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की तस्करी करने एवं इनकी खरीद फरोख्त करने वाले बदमाशों पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन प्रहार शुरू किया था। इस अभियान के तहत जहां तीनों जोन की पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ का मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता प्राप्त की वहीं हथियारों के सौदागरों के पास भी दस पिस्टल के आवा अन्य प्रकार के अवैध शस्त्र और कारतूसों की खेप बरामद की।
एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों जोन की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो दर्जन से अधिक नशे के सौदागरों को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। श्री प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने १०० किलो से ज्यादा गांजा, सवा दो किलोग्राम अफीम व ५७० नशीली गोलियां बरामद हुई।
इसके अलावा तीनों जोन की पुलिस ने हथियारों के दो सौदागरों कों गिरफ्तार करके उनके पास से १० पिस्टल व कारतूसों की खेप बरामद कर ली।