गाजियाबाद (युग करवट)। आज से एचआरआईटी में नेशनल सीनियर, सब जूनियर व जूनियर ड्राप रोबॉल चैम्पियनशिप का आगाज हो रहा है। इस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए टीमों का पहुंचना शुरू हो गया है।
आज सुबह नौ बजे से चैम्पियनशिप का विधिवत शुभारंभ के साथ ही मैच शुरू हो जाएंगे। ड्राप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एचआरआईटी में 15वीं सब जूनियर व जूनियर और 16वीं सीनियर राष्टï्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैम्पिनशिप में देश के करीब 23 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव राहुल देव गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेश्वर प्रभु ने देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए खिलाडिय़ों का गाजियाबाद पहुंचना शुरू हो गया है। खिलाडिय़ों को उनके निर्धारित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। चैम्पियनशिप में मैच लीग व नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। जिसमें सिंगल, डबल, ट्रिपल व मिक्स इवेंट आयोजित होंगे। चैम्पियनशिप के लिए यूपी की टीम भी पूरी तरह से तैयार है।