गाजियाबाद (युग करवट)। प्रभारी मंत्री व स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण आज जिले में रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रभारी मंत्री सुबह करीब 11.15 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। जहां वह प्रदेश सकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, गोष्ठी में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री इंडियन ऑयल गाजियाबाद हैरिटेज नाइट रन 2026 की आधिकारिक टी-शर्ट लांच करेंगे।
विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री मीडिया से वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर को लेकर जानकारी साझा करेंगे।