जनरल वीके सिंह
गाजियाबाद (युग करवट)। सेवानिवृत्त जनरल एवं वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह का आज भी गाजियाबाद में लोगों के प्रति वही प्यार है और लोग भी उनसे पहले जैसा ही प्यार करते हैं। अगर उनके प्रोटोकॉल और जलवे की बात करें तो वो हमेशा रहेगा।
२०१४ से गाजियाबाद के लोगों से उनका जुड़ाव हुआ था और २०२४ के लोकसभा चुनाव तक वो बतौर सांसद उनका जुड़ाव रहा। लेकिन आज ना वो सांसद हैं और यहां के जनप्रतिनिधि हैं लेकिन जो रिश्ते उन्होंने लोगों से बनाये हैं वो आज भी कायम हैं। हालांकि कई ऐसे चेहरे जिनको उन्होंने पहचान दी, नई रोशनी दी, आज वो चेहरे उनके निवास से जरूर ओझल हो गये हैं। संगठन की बात करें तो जब गाजियाबाद आते हैं तो एक या दो पदाधिकारी जरूर उनसे मिलने जाते हैं बाकी नहीं जाते। लेकिन असली ताकत शहर के लोग होते हैं उनका जुड़ाव आज भी पुराने जैसा ही बना हुआ है। मिजोरम राज्यपाल बनने से पहले भी उनका यही रिश्ता था और आज भी वही रिश्ता यहां के लोगों से बना हुआ है। वीके सिंह के ओएसडी कुलदीप सिंह चौहान द्वारा जब वीके सिंह के आने की सूचना दी जाती है लोग समय से पहले उनके 2/२७ स्थित निवास पर पहुंच जाते हैं। दरअसल, भले ही वीके सिंह यहां से जनप्रतिनिधि नहीं है लेकिन लोग आज भी उनसे उम्मीद रखते हैं कि अगर कहीं कोई समस्या आयेगी तो वीके सिंह उनके साथ खड़े नजर आऐं और ऐसा देखा भी गया है। परसों वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह की माताश्री की शोकसभा गुडगांव में थी। इस शोकसभा में गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोग श्रद्घांजलि देने के लिए पहुंचे। ये इस बात का प्रमाण है कि लोग वीके सिंह एवं उनके परिवार से कितना लगाव रखते हैं। जो लोग कहते थे टिकट कट गया अब जनरल साहब का गाजियाबाद से कोई मतलब नहीं आज वो लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि जनरल साहब का जलवा भी वहीं है और लोगों स्नेह भी पुराने जैसा ही है।
अब अपना और पत्नी का शस्त्र लाइसेंस भी वीके सिंह गाजियाबाद ट्रांसफर कराया
गाजियाबाद (युग करवट)जिन लोगों को लगता था कि टिकट कटने के बाद वीके सिंह गाजियाबाद से रिश्ता नहीं रखेंगे उनके लिए एक चौंकाने वाली खबर ये है कि वीके सिंह ने अपना एवं अपनी पत्नी भारती सिंह का शस्त्र लाइसेंस भी गुडगांव के पते से हटवाकर अब गाजियाबाद २/२७ के पते पर ट्रांसफर करा लिया है। जाहिर है कि वीके सिंह ने पहले मकान की रजिस्ट्री कराई और अपने लाइसेंस भी ट्रांसफर करा लिये। जाहिर है कि वो गाजियाबाद से हमेशा अपना रिश्ता बनाये रखेंगे।