नोएडा (युग करवट)। सेक्टर-116 स्थित बचपन प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण की एम्प्लाइज एसोसिएशन उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों की शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। आज का युग प्रतियोगिता का है और इसमें वही सफल होगा, जिसकी बुनियाद मजबूत होगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की अपील के साथ-साथ बच्चों के मानसिक शारीरिक विकास पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि शर्मिला शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बचपन प्ले स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान विद्यालय निदेशक बादल प्रधानाचार्या शामली गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।