गाजियाबाद (युग करवट)। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करना नैय्यर ने कल कार्यभार लिया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय द्वारा ज्वाइन करने पर शुभकामनाएं दी गई। श्री नैय्यर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किये गये है। श्री नैय्यर कानपुर कमिश्नरेट से गाजियाबाद आये हैं।