नई दिल्ली (युग करवट)। मध्य प्रदेश कैडर के तेजतर्रार आईपीएएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए पुलिस सेवा को अलवीदा बोल दिया है। आईपीएएस अभिषेक तिवारी के इस्तीफे से प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। आईपीएएस अभिषेक तिवारी राष्ट्रपति पदक विजेता भी है जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपराधियों की कमर तोड़ दी थी, लेकिन आखिरकार आईपीएएस अभिषेक तिवारी ने अपने पद से क्यों दिया है इस्तीफा? क्या बड़ी वजह रही है जो कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अभिषेक तिवारी ने अपने पद को अलविदा कर दिया? पुलिस विभाग में चल रही चर्चाओं पर भरोसा करें तो अभिषेक तिवारी के इस्तीफे के पीछे राजनीतिक दबाव भी हो सकता है।