एक माह के लिए शुरू हुआ आज से ट्रायल, महापौर ने काटा पहला चालान
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय में बनाए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) का आज नगर विकास प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निरीक्षण किया। इसे फिलहाल एक माह के लिए ट्रायल बेस पर शुरू किया गया है। आज प्रमुख सचिव की मौजूदगी में पहला चालान महापौर सुनीता दयाल ने काटा। कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के उपरांत प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि आइटीएमएस कंट्रोल रूम शुरू होने से अपराधियों को पकडऩे में मदद मिलेगी तो वहीं इसके जरिए पूरे शहर के हालातों की भी निगरानी होती रहेगी।
कंट्रोल रूम से पूरे शहर के हालत पर नजर रहेगी। पूरे शहर में नौ सौ कैमरे ४१ चौराहों लगाए गए हैं। जिससे आने वाले दिनों में यातायात पर व्यवस्था में अधिक सुधार होता हुआ दिखाई देगा।
आईटीएम कंट्रोल शुरू होने के बाद क्राईम ग्राफ कम होगा। उत्तर प्रदेश में कई जिलो में आईटीएमएस कंट्रोल रूम बने हुए हैं। उन शहरों में कंट्रोल रूम बनने के बाद अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाता हुआ नजर आया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मंदर, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जीडीए वीसी नन्द किशोर कलाल, सीडीओ अभिनव गोपाल, एडशिनल सीपी आलोक प्रियर्दशी आदि अधिकारी मौजूद रहे