नोएडा (युग करवट)। सेक्टर-4 स्थित कंपनी में आग की घटना में घायल हुए लोगों से डीएम मेधा रूपम ने जिला अस्पताल पहुँचकर हाल जाना। घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने जिला अस्पताल के डाक्टरों से कहा कि सभी घायलों का उपचार पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। इस दौरान डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ अजय राणा उपस्थित रहें।