गाजियाबाद (युग करवट)। राष्ट्रïीय ड्रॅाप रोबॉल के अध्यक्ष अशोक यादव को नेशनल राष्टï्रीय ड्रॅाप रोबॉल प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रïीय हिन्द खेल गौरव सम्मान से नवाजा गया। अशोक यादव ने पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश व देश में राष्टï्रीय ड्रॅाप रोबॉल खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्रïीय ड्रॅाप रोबॉल खेल के संस्थापक ईश्वर सिंह का कहना है कि इस खेल की शुरुआत दो-तीन जिलों के साथ की गई, अब यह खेल देश के साथ-साथ विदेशों में भी खेला जा रहा है। देशभर से खिलाड़ी इस खेल में रूचि दिखा रहे हैं। यह सब अशोक यादव की मेहनत का नतीजा है, जो आज यह खेल नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उनके इसी कार्य के लिए उन्हें राष्टï्रीय ड्रॅाप रोबॉल खेल के हिन्द गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। अशोक यादव को सम्मान देने के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल व गुजरात के पूर्व सांसद किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।