गाजियाबाद (युग करवट)। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने विभागीय टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर घरेलू गैस सिलेंडर में अवैध रिफिलंग करने वाली दुकानों पर छापेमारी की। संजयनगर सेक्टर-23 में वैभव किसन सेन्टर नाम से बर्तनों की दुकान थी, जहां गैस रिफिलंग का काम भी हो रहा था। मौके से जांच टीम टीम को विभिन्न कंपनियों के 27 गैस सिलेंडर मिले। इन सभी सिलेंडरों को गैंस एंजेसियों की सुपर्दगी में दिया गया। साथ ही अवैध रिफलिंग करने वाले पर सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। डीएसओ अमित तिवारी ने बताया कि इस तरह से अवैध रिफिलंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी कर्मिशयल प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग अवैध है।