लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है। सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी के प्रशासनिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था जिसे बढ़ा दिया गया है। अब अवनीश अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक रहेगा।