गाजियाबाद (युग करवट)। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अल्वीनगर में रहने वाले समाजसेवी सलीम अमिद उर्फ सलीम वास्तविक पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमा करते हुए जहां धारदार हथियारों से उसकर गला रेत दिया वहीं पेट में छूरी मारकर उसे मौत के मुंहाने पर पहुंचा दिया। अशोक विहार के पास हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही एसओ लोनी मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंच गये।
उसके बाद श्री सोलंकी ने टीम के सहयोग से गंभीर रूप से घायल सलीम अहमद को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया दिया। लेकिन उसकी क्रिटिकल हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रैफर कर दिया। जहां सलीम अहमद की हालत नाजुक बताई जा रही थी। यह जानकारी देते हुए एसीपी लोनी सिद्घार्थ गौतम ने बताया कि उक्त वारदात की रिपोर्ट घायल सलीम अहमद के पुत्र उस्मान ने दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराते हुए अपने पिता पर हुए कातिाना हमले में असफाक, मेंबर सोनू, शारूख नेता, भाटी बिल्डर व एएमआईएम के नेता असगर आदि का हाथ बताया है। श्री गौतम ने बताया कि लोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

श्री गौतम ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमले के पीछे की बात यह निकलकर आई है कि घायल धर्म के कुछ सिद्घांतों पर सवालिया निशान उठाता था।