नई दिल्ली (युग करवट)। पश्चिम एशिया में जारी जंग के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा अपडेट साझा किया है। सोशल साइट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्र्रपति ट्रंप ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान ने पिछले दो दिनों में पश्चिम एशिया में हमारी शत्रुता के पूर्ण और समग्र समाधान के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत की है। ट्रंप ने आगे कहा कि इस बातचीत के बीच, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी ऊर्जा संयंत्रों और ऊर्जा संरचनाओं पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए, बशर्ते कि चल रही बैठकों और चर्चाओं का परिणाम सकारात्मक रहे।