गाजियाबाद (युग करवट)। शहर के कवि नगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी भवन में रविवार को पंचशील क्लब द्वारा पंजाब दे रंग सीजन-5 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर जन्मेजा की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे माहौल को उत्साहमह बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहिबाबाद से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा और युग करवट समाचार पत्र के प्रधान संपादक सलामत मियां रहे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि बच्चों पर अभिभावक अपने इरादे ना थोपें। उन पर किताबों का बोझ ना डाले। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनकी मुस्कान एक नया जोश पैदा करती है। आईटी मंत्री ने कहा कि साधारण या नामचीन स्कूलों में पढऩे कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। जो उसके भाग्य में होता है वह जरूर बनता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी को एक भाषा के रूप में स्वीकार करना चाहिए। साथ ही संस्कृत को भी जीवन में उतारना जरूरी है। सुनील शर्मा ने यह भी कहा कि अधिकतर देखा गया है कि शरारती बच्चे की बड़ा नाम कमाते हैं। इसलिए अभिभावक बच्चों को टेलेेंट दिखाने का पूरा मौका दें और उन्हें राके नहीं। पढ़ाई के साथ साथ प्रतिभा दिखना भी आवश्यक है। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। आज के समय में बच्चों पर पढ़ाई का काफी दबाव है, जिससे वे अपने बचपन को खुलकर नहीं जी पाते। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। मैं पंचशील क्लब के सभी सदस्यों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासतौर पर 4 से 7 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी मासूमियत और हुनर से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के इस वर्ग में आयंक ने पहला स्थान, अनिका ने दूसरा स्थान और निहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुनील शर्मा ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी एवं स्वर्गीय सुधीर जनमेजा की धर्मपत्नी गुरी जनमेजा की अहम भूमिका रही। पंचशील क्लब की संचालिका रूपिका बहल के प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम में युग करवट मीडिया पार्टनर रहा।