गाजियाबाद (युग करवट)। जिला निर्वाचन कार्यालय अब डिग्री कॉलेजों में युवा मतदाताओं की खोज के लिए अभियान चलाने जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकें। इन दिनों एसआईआर अभियान के तहत नोटिसों पर सुनवाई चल रही हैं तो वहीं पहली बार मतदाता बनने के लिए फार्म-6 जमा किए जा रहे हैं। जिले में करीब 70 हजार ऐसे फार्म आए हैं जो पहली बार मतदाता बनेंगे। अब विभाग द्वारा डिग्री कॉलेजों में भी यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकियुवाओं को इसके लिए जागरूक किया जा सके। युवा मतदाताओं के लिए सभी विधानसभाओं में यह अभियान चलाया जाएगा। हालांकि सबसे अधिक डिग्री कॉलेज मुरादनगर क्षेत्र में हैं। यहां बड़े स्तर पर जागरूकता अभियानों का संचालन होगा। कॉलेज प्रबंधनों से भी इसको लेकर सहयोग मांगा जाएगा। ताकि अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा सके।