गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद के पार्षद अब गोवा टूर पर जाएंगे। निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निगम पार्षदों को गोवा ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौघरी ने बताया की अभी तक की सहमति मिली है। निगम के ५५ पार्षद व दो जनप्रतिनिधि अपनी सहमति। टूर के दौरान गोवा की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। कई पार्षद अपने अन्य निजी कारणों से दौरे पर नहीं जा रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल से भी गोवा जाने की सहमती लेंगे। यह टूर चार से पांच दिन का होगा। निगम उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रवीण चौधरी निगम पार्षद का दूसरा टूर लेकर जा रहे है। निगम के गोवा टूर में में लाखो रूपये खर्च होने है जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी उठाएंगे।