गाजियाबाद (युग करवट)। जिला पंचायत सदस्य अशुं सूरज मावी ने ग्राम पंचायत बादशाहपुर सिरौली में मेवला चिरोड़ी संपर्क मार्ग का शुभारंभ गंाव के बुजुर्गो के साथ किया।
इस अवसर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह सडक़ गांव सिरौली को मेवला-चिरौड़ी रोड से जोडऩे का काम करेगी।अंशु सूरज मावी ने बताया कि उनके वार्ड-13 में आने वाले गांव निठौरा, खरखड़ी, गनौली, सकलपुरा, चिरौड़ी व मेवला भट्टी में भी करोड़ों रुपए की लागत से नालों और संपर्क मार्गो का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा नेता ईश्वर मावी व जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि सीमित बजट के बा दभी अंशु सूरज मावीने अपने क्षेत्र में करोड़ों रूपए के विकास कार्य कराएं हैं। इस अवसर पर उदयवीर सिंह गुर्जर, बिक्रम ठेकेदार, नरेन्द्र, महिपाल, संतराम ठेकेदार, ज्ञानेन्द्र हवलदार, नवाब सिंह, श्यामी बैसला, देवेन्द्र तंवर, बाबा रामशरण, धरम बैसला, फूंदन सिंह, धर्मेंद्र बैसला, प्रताप नेताजी, सरदार सिंह, नेपालसिंह, राजवीर, जितेंद्र फौजी, राजेश मास्टर, बालकराम शाहजी, रामबीर सिंह, जगतराम, कवर पहलवान, दीपक ठेकेदार, राजकुमार फौजी, ओमपाल, मोहनलाल, सौरभ बैसला और विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।