गाजियाबाद (युग करवट)। १४ अप्रैल को लखनऊ में बाबा साहब अंबेडक़र की जयंती के अवसर आयोजित होने वाली रैली के लिए बहुजन समाज पाटी की गाजियाबाद विंग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह कहना है बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज जाटव का। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर गाजियाबाद से हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लखनऊ प्रस्थान करेंगे। श्री जाटव ने बताया कि लखनऊ रैली में अधिक से अधिक कायकर्ता पहुंचे इसके लिये पांचों विधानसभाओं से लेकर बूथ स्तर पर युद्घ स्तर की तैयारियां चल रही है।
उन्होंने कहा कि मंडल व जिला कार्यकारिणों के पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिये दिन रात जुटे हुए हैं।