नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिला निर्वाचन कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची का दस अप्रैल को प्रकाशन कर दिया है। अंतिम सूची के आधार पर जिले की पांचों विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 63 हजार 513 रह गई है। जबकि जनवरी 2025 की मतदाता सूची के आधार पर जिले में मतदाताओं की संख्या 28 हजार 37 हजार 991 थी। यानि जिले से एसआईआर अभियान के तहत आठ लाख 18 हजार 139 मतदाताओं के नाम काटे गए थे। इसके बाद जारी नोटिसों के बाद आपत्तियों पर सुनवाई की गई व फार्म-6 भरवाए गए। इसके बाद फाइनल सूची में दो लाख 43 हजार 661 मतदाताओं के नाम जोड़े गए।
अगर वर्ष 2025 और वर्ष 2026 की मतदाता सूची देखी जाए तो साहिबाबाद क्षेत्र से जहां सबसे अधिक नाम कटे हैं वहीं इस विधानसभा में सबसे अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। लोनी विधानसभा में 85 हजार 814, मुरादनगर से 67 हजार 692, साहिबाबाद से 3 लाख 16 हजार 484, गाजियाबाद से 77 हजार 832 और मोदीनगर विधानसभा से 26 हजार 656 नाम काटे गए हैं। जबकि अंतिम सूची में साहिबाबाद में 82 हजार 898 नाम और जोड़े गए हैं। पांचों विधानसभा में अभी भी साहिबाबाद में ही सबसे अधिक 7 लाख 25 हजार 985 वोटर संख्या हैं। लोनी में भी 53 हजार 679 नाम ओर जोड़े गए हैं। छह जनवरी के बाद विभाग ने अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में 18 से 19 आयु वर्ग के नाम जोडऩे के लिए फार्म-6 भरे गए थे। जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या 36 हजार 483 थी। इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर संख्या 188 थी वर्ष 2025 में जो घटकर 130 पर पहुंच गई है। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक के वोटर संख्या 7178 और दिव्यांग आदि वोटर संख्या 15 हजार 212 है। वहीं आधी आबादी की वोटर लिस्ट का अंतर देखा जाए तो नई मतदाता सूची में दो लाख 73 हजार 521 महिलाओं के नाम भी कटे हैं।
वर्ष 2025 में महिला वोटर्स की संख्या 12 लाख 71 हजार 499 थी जो अब घटकर 9 लाख 97 हजार 978 रह गई है। वहीं बात करें अगर पुरूष वोटर्स की जो वर्ष 2025 में पुरूष वोटस जिले में 15 लाख 66 हजार 304 थे जो वर्ष 2026 की फाइनल सूची में घटकर 12 लाख 65 हजार 405 हो गई। यानि नई मतदाता सूची में तीन लाख 899 पुरूष मतदाता भी कम हुए हैं। इस मतदाता सूची का प्रकाशन अगले एक सप्ताह के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के मुताबिक फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मतदाता अपने सम्बंधित मतदान केन्द्रों पर जाकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
फाइनल मतदाता सूची
विधानसभा वर्ष 2025 वर्ष 2026
लोनी 532755 446941
मुरादनगर 459698 392006
साहिबाबाद 1042469 725985
गाजियाबाद 468304 390472
मोदीनगर 334765 308109
कुल 2837991 2263513
महिला वोटर्स की संख्या
विधानसभा 2025 2026
लोनी 237923 201360
मुरादनगर 211445 181530
साहिबाबाद 456573 295045
गाजियाबाद 210741 178350
मोदीनगर 154817 141693
कुल 1271499 997978
पुरूष वोटर्स की संख्या
विधानसभा 2025 2026
लोनी 294788 245547
मुरादनगर 248227 210456
साहिबाबाद 585838 430903
गाजियाबाद 257534 212105
मोदीनगर 179917 166394
कुल 1566304 1265405
किस वर्ग के जुड़े मतदाता
विधानसभा 18 वर्ष 85 प्लस पीडब्ल्यूडी
लोनी 7820 881 3844
मुरादनगर 6431 1738 2325
साहिबाबाद 10775 2299 4151
गाजियाबाद 5983 909 2332
मोदीनगर 5474 1351 2560
कुल 36483 7178 15212
वोट जुडऩे के मामले में साहिबाबाद विधानसभा प्रदेश में पहले और लोनी चौथे स्थान पर
एक बार फिर साहिबाबाद विधानसभा प्रदेश में पहले स्थान पर हैं, जहां सबसे अधिक मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। साहिबाबाद विधानसभा में 82 हजार 898 नाम और जोड़े गए हैं जो प्रदेश की सभी विधानसभाओं में सर्वाधिक है। इस लिस्ट में लोनी विधानसभा चौथे स्थान पर हैं जहां सबसे अधिक 53 हजार 679 मतदाता जुड़े हैं।
बात करें अगर साहिबाबाद विधानसभा की तो वर्ष 2025 की वोटर लिस्ट के अनुसार यहां मतदाताओं की संख्या 10 लाख 42 हजार 464 थी, अभियान के बाद इस विधानसभा से 3 लाख 99, 381 नाम काटे गए थे। इसके बाद अभियान चलाकर 82 हजार से अधिक नाम जोड़े गए। लोनी विधानसभा में कुल वोटर संख्या 2025 के अनुसार 5 लाख 32 हजार 755 थी जिसमें अभियान के तहत एक लाख 39 हजार 489 नाम काटे गए थे। इसके बाद नई सूची में 53 हजार 579 नाम जोड़े गए। सर्वाधिक नाम जोडऩे में लोनी विधानसभा प्रदेश में चौथे स्थान पर है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जौनपुर 56 हजार 118, तीसरे पर लखनऊ पश्चिम 54 हजार 822 और पांचवे पर फिरोजाबाद 47 हजार 757 मतदाता है।
प्रदेश में मतदाता संख्या बढऩे में जिला चौथे स्थान पर
गाजियाबाद (युग करवट)। एसआईआर अभियान के बाद दस अप्रैल को जारी हुई मतदाता सूची में जिले में सबसे अधिक नाम काटे गए हैं। लेकिन ओवर ऑल अगर प्रदेश स्तर पर आंकड़ा देखा जाए मतदाता सूची में अभियान के दौरान सबसे अधिक नाम जोड़े जाने में गाजियाबाद चौथे स्थान पर है। गाजियाबाद में 2 लाख 43 हजार 666 मतदाता जोड़े गए हैं जो प्रदेश में सर्वाधिक है और जिले इस संख्या के साथ चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर प्रयागराज है जहां 3 लाख 29 हजार 421 मतदाता, दूसरे स्थान पर लखनऊ 2,85 961, तीसरे स्थान पर बरेली 2,57,920, गाजियाबाद चौथे स्थान पर 2,43,666 और पांचवे स्थान पर जौनपुर हैं जहां 2,37590 मतदाता बढ़े हैं।