प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। निगम ने 23 वार्ड का नए सर्वे के हिसाब से तय हाउस टैक्स डेटा तैयार कर उसे सार्वजनिक कर दिया। इन वार्ड में जो भी प्रॉपर्टी की डिटेल है उसे नगर निगम ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। जिससे लोगों को पता रहेगा कि किस प्रॉपर्टी पर पहले कितना हाउस टैक्स था और अब हाउस टैक्स कितना किया गया है। प्रदेश सरकार नगर निगम एरिया की सभी प्रॉपर्टी का जीआईएस सर्वे करा रही है। जीआईएस सर्वे रिपोर्ट 100 में से 96 वार्ड का जीआईएस सर्वे हो चुका है। बाकी वार्डों में कार्य जारी है। इनमें से 23 ऐसे वार्ड है जिनमें प्राइवेट कंपनी ने जो सर्वे करने के बाद उसके भवनों की सूची का संयुक्त सर्वे नगर निगम के साथ कर चुकी है।
कर निर्धारण अधिकारी डॉ0 संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर निगम ने संयुक्त सर्वे हो चुकी सभी प्रॉपर्टी का डेटा सार्वजनिक कर दिया है। ताकी लोग अपनी प्रॉपर्टी पर लगे टैक्स को देख सके। निगम का कहना है कि अगर किसी को लगता है कि उनके मकान या अन्य किसी प्रॉपर्टी पर टैक्स अधिक लगा है तो वह उसके लिए अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
हाउस टैक्स के नए नोटिस पर 30 तक मांगी निगम ने आपत्तिन्यूज डेस्क, युग करवट2022-09-03T15:21:51+05:30