नई दिल्ली। 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, खासकर प्रियंका गांधी को जोरदार झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बुधवाार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में एक छोटे से कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा का पटका पहनाकर और सदस्यता पर्ची देकर जितिन प्रसाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल कर भाजपा ने ब्राह्मïणों को रिझाने की कोशिश की। जितिन प्रसाद केंद्र में दो बार मंत्री रह चुके हैं और राहुल गांधी की कोर टीम के सदस्य भी रहे हैं। राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे जितेंद्र प्रसाद के बेटे जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के यूपी में राजनीति जमीन तलाश करने की कोशिशों को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद ने कहा कि आज कोई वास्तव में संस्था के तौर पर काम करने वाला दल है तो वह भाजपा है। बाकी दल, व्यक्ति विशेष और क्षेत्रीयता तक सीमित रह गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी नए भारत का जो निर्माण कर रहे हैं, उसमें मुझे भी छोटा सा योगदान करने का मौका मिलेगा। कांग्रेस का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि अगर आप किसी पार्टी में रहकर अपने लोगों के काम नहीं आ सकते हैं तो वहां रहने का क्या फायदा। मुझे उम्मीद है कि भाजपा समाजसेवा का माध्यम बना रहेगा। मनमोहन सरकार में मंत्री रहे प्रसाद ने साल 2001 में कांग्रेस जॉइन की थी और पहली बार साल 2004 में संसद पहुंचे थे। इन सबके बीच यूपी से ही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का भी नाम चर्चा में है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एक और कांग्रेस नेता के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।
यूपी में कांगे्रस को बड़ा झटका, जितिन प्रसाद ने थामा भाजपा का दामनन्यूज डेस्क, युग करवट2021-06-09T16:24:25+05:30