नोएडा (युग करवट)। थाना ईकोटेक- प्रथम कि थानाध्यक्ष सरिता मलिक ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने विशाल पाल को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इस बदमाशो ने 2 अक्टूबर को अपने साथी शिवम, विशाल ,ऋ षभ, कुमारी रेनू आदि के साथ मिलकर लुकसर गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे प्रिंस का अपहरण कर लिया था, तथा उसके परिजनों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने 29 लाख रुपए देकर बच्चे को छुड़ाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शिवम को मार गिराया था। जबकि रेनू और उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। विशाल तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।