प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 12 सितंबर से पहले होने की संभावना है। नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद से अभी तक नगर निगम कार्यकारिणी की दो बार बैठक हो चुकी है। मगर निगम के नए सदन की बैठक एक बार भी नहीं हो पाई है। किन्हीं कारणों से 31 अगस्त तक निगम बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई है।
अब 12 सितंबर से पार्लियामेंट चलेगी। इससे पहले दिल्ली में जी-20 बैठक होगी। दिल्ली में आठ, नौ और 10 तारीख को यह बैठक होने जा रही है। इसी को लेकर निगम प्रशासन भी तैयारी में लगा है।
जी-20 समिट को लेकर में आने वाले कई देशों के मेहमान के विमान गाजियाबाद हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। इसके लिए भी नगर निगम प्रशासन तैयारी में लगा है। इसके बाद समिट के समाप्त होने के बाद दस तारीख तक इस महीने निगम प्रशासन भी व्यस्त रहेगा।
अब 11 और 12 दो दिन बचे है। संभावना है कि मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त नितिन गौड़ बोर्ड की बैठक बुला सकते हंै। अगर इन दो दिनों के अंदर बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई तो फिर बोर्ड की बैठक लोकसभा सत्र पूरा होने के बाद ही होगी। यानी फिर से लंबे वक्त के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक टल जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मेयर और नगर आयुक्त जल्दी ही इस पर कोई फैसला ले सकते हैं।