पमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। दीवाली से पहले शहर में उजाला करने का निगम दावा कर रहा है। प्रत्येक वार्ड में पहले फेज में मात्र दस दस लाइट दी जा रही है। यह तब है जबकि अकेले सिटी जोन में ही 1130 लाइट खराब है। इनके अलावा 648 पोल ऐसे है जहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। यह डेटा केवल नगर निगम की कविनगर जोन का है। हालांकि अभी विजयनगर, सिटी, मोहननगर और वसुंधरा जोन में कितनी स्ट्रीट लाइट खराब है अभी उसका डेटा निगम की ओर से रिलीज नहीं हो पाया है। निगम में प्रकाश प्रभाारी एवं सहायक अभियंता आस कुमार का कहना है कि सभी जोन में मिलाकर कुल 100 वार्ड है। प्रत्येक वार्ड में दस नई स्ट्रीट लाइट दी जा रही है। नगर निगम कुल मिलाकर करीब पांच हजार नई स्ट्रीट लाइट की खरीद कर रहा है। इसमें से एक हजार लाइट की सप्लाई निगम को मिल गई है। बाकी चार हजार स्ट्रीट लाइट की सप्लाई और मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर में खराब लाइट की सप्लाई का कार्य तेज हो जाएगा। लाइट विभाग के प्रभारी अधिकारी कुमार का दावा है कि शहर के सभी वार्ड में शत प्रतिशत स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाएंगी।
जो लाइट खराब है उन्हें ठीक करने के लिए एक कंपनी को भी ठेका दिया गया है।