गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व विधायक इमरान मसूद 7 अक्टूबर को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में इमरान मसूद की कांग्रेस में वापसी होगी। अजय राय भी 7 अक्टूबर की सुबह वायु मार्ग से दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में शमिल होंगे। दरअसल, पूर्व विधायक इमरान मसूद सन् 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। कांगेस छोडऩे से पूर्व वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव एवं प्रभारी नियुक्त किए गए थे। सन् 2022 के चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। निकाय चुनाव से ठीक पहले इमरान मसूद बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। बहुजन समाज पार्टी में रहते हुए राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढऩे पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
इमरान मसूद के कांग्रेस में आने को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि अब 7 अक्टूबर को उनकी कांग्रेस में वापसी हो रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद खुद उनकी ज्वाइनिंग कराने दिल्ली पहुंच रहे हैं।
इमरान मसूद का मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा आदि सीटों पर मुस्लिम मदाताओं में खासा असर माना जाता है। पूर्व विधायक इमरान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के भतीजे हैं। वे 2007 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की बेहट विधानसभा चुनाव से विधायक रहे थे। पार्टी के सूत्रों के अनुसार इमरान मसूद के साथ पार्टी छोडऩे वाले कई और पूर्व विधायक एवं दूसरी पार्टियों से कई और विधायक 7 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।