प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। विजयनगर थाना पुलिस ने एक ५० हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए एसीपी कोतवाली आईपीएस निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि यह अपराधी पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था। विजयनगर पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। श्री पाटिल ने बताया कि जिस ५० हजार के ईनामी को गिरफ्तार किया है उसका नाम राजू निवासी प्रताप विहार है। इसके ऊपर गैंगस्टर जैसे कई मामले दर्ज हैं।