गाजियाबाद (युग करवट)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक कल सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुलाई गई है। इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने बताया कि बैठक में अभियान को सुचारू एवं व्यापक रूप से चलाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के विचार भी लिए जाएंगे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी, पूर्व सांसद व विधायक, चुनाव लड़े कैंडिडेट, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।