प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुट गया। यह अभियान 15 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार नगर निगम इस अभियान के दौरान हर घर तिरंगे के लिए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। हालांकि अभी शासन और प्रशासन की ओर से टारगेट नहीं मिला है। बावजूद इसके नगर निगम अपने स्तर से इस अभियान को पूरे शहर में सफल बनाने की तैयारी में लगा है। इसी को लेकर ही नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की थी। आज अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव की ओर से बैठक ली गई है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह किस तरह से प्रत्येक वार्ड में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान को कारगर बनाने का निर्देश दिया गया।