उत्तर प्रदेश में हुए 30 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
लखनऊ (युग करवट)। कमिश्नरेट पुलिस के बेड़े में चार और एसीपी शामिल हो गये हैं। शासन द्वारा किये गये दो दर्जन से अधिक पीपीएस अधिकारियों के तबादले क्रम में चार सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस को भी मिले हैं। गाजियाबाद कमिश्नरेट को मिलने वाले पीपीएस अधिकारियों में हरिमोहन सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, सलोनी अग्रवाल व विवेक सिंह आदि शामिल हैं। 30 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के आदेश अनुसार गोपाल सिंह को नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट सुरक्षा से पुलिस उपाधीक्षक हाथरस बनाया गया है। राजीव कुमार यादव को संत कबीर नगर से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अंशुमान मिश्रा को संत कबीर नगर से पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय, शैलेंद्र सिंह परिहार को एएनटीएफ मेरठ से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, संतोष कुमार द्वितीय को अंबेडकर नगर से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक सोशल मीडिया, रुकमणि वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकर नगर से पुलिस उपाधीक्षक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ बनाया गया है।
लालता प्रसाद साहू को आजमगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक विशेष जांच दल लखनऊ, निष्ठा उपाध्याय को एएनटीएफ गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट, केशव नाथ को पुलिस उपाधीक्षक ललितपुर से पुलिस उपाधीक्षक संतकबीर नगर, सत्येंद्र प्रसाद तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, रामकृष्ण तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक कासगंज से सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, पंचम लाल को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया से पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, इंद्र प्रकाश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। बृजनन्दन राय को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक बलरामपुर, नितिन कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, रजनीश वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ, राजकुमार सिंह प्रथम को एटा से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर, अवधेश कुमार पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई, चंद्रपाल शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक गोंडा, वंदना शर्मा को बुलंदशहर से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई बनाया है। बृजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक संतकबीरनगर, संजय नाथ तिवारी को खीरी से पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकरनगर, अरुण कुमार सिंह को सहायक सेनानायक 43 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से सहायक सेनानायक 34 वाहिनी पीएसी वाराणसी, अभिषेक तिवारी को मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक महोबा, लक्ष्मीकांत गौतम को गोंडा से पुलिस उपाधीक्षक झांसी, रुचि गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक जनपद हाथरस से पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर भेजा गया है।