नोएडा (युग करवट)। थाना जेवर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पास हुई थी। बृहस्पतिवार को दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। दुल्हन सोने चांदी के जेवरात से सजी हुई थी। आस- पड़ोस की महिलाएं भी उसे देखने के लिए आई। पूरे दिन सब ठीक-ठाक रहा, लेकिन रात 10 बजे दुल्हन अपने ससुराल से लाखो रुपए कीमत के सामान लेकर छूमंतर हो गई। दुल्हन की काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। बताया जाए जाता है कि यह युवक की दूसरी शादी है।