गाजियाबाद(युग करवट)। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद में अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रिया गुप्ता को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया। इस अवसर पर प्रिया गुप्ता ने कहा कि एक समय गाजियाबाद विश्व के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए शहरों में से एक था। लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। प्रिया गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद का वही रूतबा वापस लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में एक ऐसा बाजार विकसित किया जायेगा जिसमें काम करने वाली सभी महिलाएं ही होंगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सतेंद्र यादव ने कहा कि उनका संगठन शहीद क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का काम कर रहा है। गाजियाबाद में अभी तक मेयर पद भाजपा काबिल रही है और शहर का विकास जीरो। इस अवसर बीएल बत्रा, मनोज, अनिल सिन्हा, वीरसिंह त्यागी, श्यामवीर यादव, धीरेंद्र सिंह, दिनेश माथुर, रंजीत शर्मा, अमित त्यागी, रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।