नोएडा (युग करवट)। थाना बादलपुर क्षेत्र के बृज विहार कॉलोनी के छपरौला गांव में रहने वाली एक महिला सोनी की तीन दिन पूर्व ताबड़तोड़ गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने को अहम सुराग मिला है। बताया जाता है कि महिला की हत्या उसके दूसरे पति मौसम की मां ने सुपारी देकर कार्रवाई थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या को नोएडा के छिजारसी कालोनी सचिन और उसके एक साथी ने एक लाख रुपए लेकर अंजाम दिया था। बताया जाता है कि महिला के दूसरे पति मौसम कुमार की मां ने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया है। मृतका सोनी के चरित्र पर उसकी मां को शक था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।