युग करवट ब्यूरो
मुरादाबाद। महानगर के वरिष्ठ सीए श्वेताभ तिवारी की बुधवार की रात उनके आफिस के पास ही हत्या कर दी गई। उन्हें दिल्ली मार्ग पर अपेक्स हास्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्वेताभ तिवारी का आफिस दिल्ली मार्ग पर ही बंसल कांप्लेक्स में है। उनकी श्वेताभ एंड एसोसिएट के नाम से फर्म है। रात करीब 9.45 बजे उन्हें जबड़े से सटाकर दो गोली मारी गई हैं। घटना का कारण अज्ञात है। अपेक्स अस्पताल के डॉ. मगन मेहरोत्रा का कहना है कि करीब 10 बजे सीए को लेकर कुछ लोग आए थे। रामगंगा विहार की साई एन्कलेव निवासी तिवारी के परिवार में पत्नी शालिनी और जुड़वां बेटे कार्तिक व सार्थक हैं। बताते हैं कि सीए श्वेताभ तिवारी गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली की कई फर्मों के काम भी देखते थे और उनका अच्छा व्यवहार था। अपुष्टï सूत्रों के अनुसार हत्या के पीछे एक्सटोर्शन मनी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस कई और एंगल पर भी काम कर रही है।