नई दिल्ली (युग करवट)। कर्नाटक में आज सिद्धारमैया मुख्यमंत्री तो डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा कई विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गई। बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था। हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी।
चित्तापुर से तीसरी बार विधायक बने प्रियांक ने मंत्री पद की शपथ ली। वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बेटे हैं। वह 2016 में सिद्धारमैया सरकार में मंत्री थे। 1998 में उन्होंने छात्र राजनीति शुरू की थी। वह 38 साल की उम्र में मंत्री बने। सतीश जारकीहोली ने मंत्री पद की शपथ ली। वह केपीसीसी के कार्यकाली अध्यक्ष हैं। पूर्व वन पर्यावरण मंत्री रहे हैं। वह नायक समुदाय से आते हैं। वह तीन बार मंत्री रह चुके हैं। चीनी मिल समेत कई स्कूलों के मालिक हैं। उन्होंने 2008 में कांग्रेस जॉइन की थी। एमबी पाटील ने पद की शपथ ली। वह कद्दावर लिंगायत नेता हैं। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2013 में सिंचाई मंत्री रह चुके हैं। वह सिद्धारमैया के बेहद करीबी हैं। चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे।