मेरठ (युग करवट)। रेलवे मजिस्ट्रेट ने आज सिटी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट सफर करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 72 लोग बिना टिकट पकड़े गए। उनसे 29 हजार जुर्माना वसूला गया। स्टेशन पर घूमते लोगों की भी धरपकड़ की गई। रेलवे मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय द्वारा रेलवे अधिकारियों के साथ सिटी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट करने वाले यात्रियों की धरपकड़ की गई। मजिस्ट्रेट की चेकिंग देख स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई पर अधिकांश बिना टिकट लोगों को पकड़ लिया गया। ऐसे 72 लोग पकड़ गए और उनसे 28 हजार आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि 55 हजार की पेनेल्टी लगायी गयी।