प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग कवरवट)। पश्चिमी यूपी और पहाड़ी एरिया में हो रही बरसात के कारण हिंडन नदी का भी जल स्तर बढ़ गया। कई गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद हिंडन नदी में बढ़े जल स्तर के बाद अब सिटी फॉरेस्ट में भी हिंडन नदी का पानी घुस गया। जीडीए ने एतिहातन सिटी फॉरेस्ट में एंट्री करने वाले गेट को बंद कर दिया है। ताकी कोई सिटी फॉरेस्ट में एंट्री नहीं कर सके। हिंडन नदी में धीरे धीरे जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जल स्तर के बढऩे का असर अब जिले में कई जगह दिखाई दे रहा है। मोदीनगर तहसील एरिया के चार गांवों की कई सौ बीघो की फसल में भी हिंडन नदी का पानी घुस चुका है। धीरे धीरे पानी का यह दबाव आगे बढ़ रहा है। अब हिंडन नदी में पानी का यह दबाव गाजियाबाद तक पहुंच गया है। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन एरिया के पास स्थित सिटी फॉरेस्ट में अब हिंडन का पानी घुस गया है। बीती रात नदी का पानी सिटी फॉरेस्ट में फैल गया। इसे देखते हुए जीडीए ने सिटी फॉरेस्ट में एंट्री बंद कर दी।