महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट कर रविदास नगर में
गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी, रालोद और आजाद समाज पार्टी गठबंधन की महापौर प्रत्याशी पूनम यादव के पक्ष में जोरदार चुनाव प्रचार अभियान जारी है। गुरुवार को वार्ड-19 उदल नगर, पटेल मार्ग रविदास नगर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि का चित्र सिकंदर यादव को भेंट कर उनके पक्ष में मतदान करने का वायदा किया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि उनका एक-एक वोट सपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव के पक्ष में डाला जाएगा। उधर, सपा प्रत्याशी पूनम यादव और उनके पति सिकंदर यादव ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव शहर का विकास करने का संकल्प ले चुके हैं। जनता से किया उनका वायदा हर हाल में पूर किया जाएगा। इसके अलावा सिकंदर यादव ने गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव के पक्ष में विजय नगर बाईपास क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगे। सिकंदर यादव के साथ इस दौरान स्थानी नेता मानव चंद्र समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान सिकंदर यादव ने कहा कि शहर की हर गली और मोहल्ले का विकास केवल समजावादी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने अपील की है कि शहर के विकास के लिए गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर उन्हें शहर का मेयर बनाएं।