नोएडा (युग करवट)। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में गढी चौखंडी गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ मोनू पुत्र तस्लीम व अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से बलात्कार किया। घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। यह करीब 1 वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।