सलामत मियां परिवार को दी ईद की शुभकामनाएं
गाजियाबाद (युग करवट)। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रिश्ते और संबंध निभाने में एक अलग ही स्थान रखते हैं। उनका जिससे एक बार रिश्ता बन जाता है फिर वो हमेशा उसे निभाते हैं इसी वजह से आज की राजनीति में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसा दिग्गज कोई नहीं है और वो सभी जाति और धर्म के लोगों में एक अलग स्थान रखते हैं और वो दिलों में रहते हैं। हर साल ईद पर कितने भी व्यस्त हो वो मुबारकबाद देना नहीं भूलते। इस बार थोड़ा अस्वस्थ होने के बाद घर पर ही आराम कर रहे हैं। इसके बावजूद वो युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां को ईद पर मुबारकबाद देना नहीं भूले और कल फोन पर पूरे परिवार को ईद की शुभकामनाएं दी। सलामत मियां ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसी वजह से वो दिलों पर राज करते हैं।