गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में आज महिला सभा की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना ने संयुक्त रूप से कार्यकारिणी की घोषणा की। महानगर महिला कमेटी में आशा कुशवाहा को महासचिव और पूजा कसाना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर सुनीता चौधरी, शन्नो कुरैशी, उर्मिला पटेल, मोहसिन खान, धर्मवती, रीना मलिक को नियुक्त किया गया है। सुनीता पंचाल, सुमन सिंह, शाहीन अंजुम, शानू सैनी, रंजीता कुमारी, चमन जहां, पूनम शर्मा, गुड्डी श्रीवास्तव एवं नगमा को कमेटी में सचिव बनाया गया है। सदस्य पद पर रीता गुप्ता, हेमलता यादव, संतोष देवी, सुनीता यादव, अनीता, विगलेश, मुन्नी खान, वर्षा रानी, महादेवी, दीपा पांडे, अनीता वर्मा, उपासना, कुसुम और नीलम को नियुक्त किया गया है। मधुसागर शर्मा को महानगर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही पिंकी कपूर को साहिबाबाद एवं अमिता सिंह को गाजियाबाद विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेसवार्ता में महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, वरिष्ठ नेत्री राजदेवी चौधरी, मधु चौधरी, जिला महासचिव अमन यादव, विशाल वर्मा, राजन कश्यप, गुलाब यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।