गाजियाबाद (युग करवट)। आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एड. के नेतृत्व में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए उनके चित्र का माल्यार्पण किया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में महानगर महासचिव राजन कश्यप, वरिष्ठ नेता रमेश चंद यादव, जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, महिला सभा की प्रदेश महासचिव मधु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नितिन त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रदेश सचिव कृष्ण ढक़ोलिया, ताहिर हुसैन, आशु अब्बासी, अनुष्का सिंह, राहुल वाल्मीकि, सुरेन्द्र यादव, पंकज भगत, दानिश सैफी, अजय कुमार, दीपक शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, रिजवान चौधरी, राहुल रावत आदि मौजूद रहे।