गाजियाबाद (युग करवट)। लखनऊ में समरकूल की ओर से लगाये गये कंपनी की स्टाल का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसमें गाजियाबाद से इलैक्ट्रिक होम एंप्लायसिज के निर्माता समरकूल होम एंप्लायसिज लि. के सीएमडी संजीव गुप्ता ने भी अपनी कंपनी का स्टाल गंगा हॉल-1 में लगाया गया था। इस हॉल की प्रदर्शनी का दौरा करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल के स्टाल का भी अवलोकन किया। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा प्रशाद मिश्र ने भी समरकूल कंपनी के स्टाल का अवलोकन किया। संजीव गुप्ता की पुत्रवधु प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेेट कर उनका स्वागत किया। वहीं प्रदेश फायर सर्विस के डायरेक्टर जनरल अविनाश चंद्रा ने भी स्टाल का अवलोकन किया। इस अवसर पर समरकूल के सीएमडी संजीव गुप्ता, एमडी तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, भाजपा नेता अनिल खेड़ा और अजय माथुर उपस्थित रहे।