गाजियाबाद (युग करवट)। गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव के पक्ष में समाजवादी पार्टी की महानगर टीम पूरी ताकत के साथ सडक़ों पर उतर आई है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी विशाल वर्मा ने महानगर में जोरदार जनसंपर्क किया।
इस दौरान उनके साथ पूनम यादव के ससुर रतन सिंह ने भी शहर के विकास के लिए लोगों से समाजवादी पार्टी को महापौर चुनाव में वोट देने की अपील की। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव और विधानसभा कैंडिडेट रहे विशाल वर्मा ने वार्ड नंबर 3,4 और 5 में पदयात्रा कर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। समाजवादी पार्टी की टीम और प्रत्याशी पूनम यादव और समाजवादी पार्टी महानगर संगठन की टीम नेने वार्ड-12 में पार्षद पद प्रत्याशी निसार कस्सार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
बागू में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूनम यादव और महानगर की टीम ने जोरदार जनसंपर्क किया। प्रचार के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्की ठाकुर, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अंशुल ठाकुर, रविन्द्र यादव, रवि यादव, यतेन्द्र चौधरी, प्रियंका यादव समेत सैंकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।