नोएडा (युग करवट)। नारी शक्ति को समर्पित नवरात्र के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे नौ दिवसीय जागरूकता अभियान में आज महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रेनू वाला शर्मा, महानगर अध्यक्ष कविता सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकार और सरकार की योजनाओं, सोशल मीडिया के द्वारा हो रहे फ्रॉड के बारे में एवं शिक्षा के बारे में जागरूक किया। पुलिसकर्मी अंतिम चौधरी ने महिलाओं और बच्चियों को स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय कोई पीछा कर रहा है, या छेड़ रहा है तो तुरंत, परिवारजन, शिक्षकों, आसपास को बताने के साथ हेल्प लाइन-112, 181 और 1090 डायल करने की जानकारी दी गई।