गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब नगर निगम सदन की तस्वीर बदल गई है। किसी जमाने में बीजेपी के बाद सबसे अधिक पार्षद बीएसपी या कांग्रेस के होते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार बीजेपी के बाद निर्दलीय की संख्या सबसे अधिक है। इस बार 16 निर्दलीय पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस, बीएसपी और एसपी के कुल पार्षदों की सदन में संख्या केवल 15 है। नगर निगम सदन में अभी तक बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी और एसपी के पार्षद ही होते थे। पहली बार एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी और अजपा की भी निगम सदन में एंट्री हो गई है। ऐसे में इस बार नगर निगम सदन में सियासी माहौल बदलेगा। अब देखना यह है कि इस बार नगर निगम में सियासी माहौल कैसा होगा।