नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। सुशीला इंटर कॉलेज में संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में २७१ छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कुमुदिनी शुक्ला, डीआईओएस राजेश श्रीवास, प्रिंसीपल डॉ.अनुपम भारद्वाज, डॉ.सुशीला शर्मा, चंद्रशेखर शास्त्री, निवेदिता शर्मा, डॉ.जयप्रकाश मिश्रा, जया सिंह, शिल्पा चौधरी, उत्कर्षणि वशिष्ठ, उषा त्यागी, अंजू मिश्रा, रितिक प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वंदना शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का संयोजन दीपक मिश्रा ने किया।