महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। आज लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बहस शुरू हुई। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया था। संसद में बांटी गईं संविधान की प्रतियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह कैसे हो सकता है? उनके मन में जो है वह उनके कार्यों से झलकता है। सोनिया गांधी ने कहा, ‘राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है, इस बिल के पारित होने के साथ वह पूरा होगा। कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है, मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं देश की स्त्रियां अपनी राजनीतिक जि़म्मेदारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी भी इसके लिए उन्हें कितने वर्ष इंतज़ार करना होगा? कांग्रेस की मांग है कि यह बिल तुरंत लागू किया जाए और इसके साथ ही जातीय जनगणना भी कराई जाए।’ सोनिया गांधी ने कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे।